Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सफदरजंग अस्पताल में बच्चों के टाइप-1 मधुमेह के लिए स्थापित उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन

स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा करने सफदरजंग पहुंचे सांसद तिवारी

नई दिल्ली, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के आठवें दिन सफदरजंग अस्पताल में बच्चों के टाइप-1 मधुमेह के लिए स्थापित उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी के साथ अस्पताल निदेशक डॉ. संदीप बंसल भी मौजूद रहे।

डॉ. बंसल के मुताबिक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत अब तक 74,933 लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें महिलाओं की भागीदारी 37,767 संख्या के साथ सबसे ज्यादा रही। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने युवा रोगियों से बातचीत की और महिला प्रतिभागियों को बाजरा और सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोगों का आना निवारक स्वास्थ्य सेवा और लिंग-संवेदनशील प्रथाओं को अपनाने के प्रति जनता के बढ़ते संकल्प को दर्शाता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *