Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण

नए प्रवेश द्वार का लोकार्पण करते हुए

हरिद्वार, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर 4 स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर प्रशासन विभाग द्वारा बनाये गये इस नए प्रवेश द्वार का आज विधिवत लोकार्पण बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर में निर्मित यह द्वार केवल एक संरचना मात्र नहीं है, बल्कि यह मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बीएचईएल ने सदैव ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किया है और यह नया प्रवेश द्वार भी इसी समरसता की भावना का प्रतीक है।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं संरक्षक मंदिर समिति संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस नए प्रवेश द्वार के माध्यम से, मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन का एक और विकल्प प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस नए गेट के बनने से मंदिर परिसर सीधा मुख्य मार्ग से जुड़ गया है जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी।

नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक स्थलाें के विकास के लिये भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को प्राथिमिकता दी जायेगी। साथ ही इन्होनें यह भी कहा कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा को बढ़ाने और मंदिर परिसर की समग्र व्यवस्था को बेहतर बनाने कि दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, नगर प्रशासन विभाग के कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *