Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

सीसामऊ में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा के नवें चरण का शुभारम्भ

कार्यक्रम के दौरान

कानपुर, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । युवा कल्याण विभाग द्वारा सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन दिनांक 16 से 18 दिसम्बर तक बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में किया जा रहा है।

बुधवार को आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के नवें चरण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल दीक्षित, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक अभिनव दीक्षित एवं युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकसी, भारत्तोलन एवं लंबी कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं रस्साकसी स्पर्धाओं में विभिन्न टीमों ने श्रेष्ठ खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विजयी स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन, भारत्तोलन एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को जिला अध्यक्ष भाजपा उत्तर, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस खेल महोत्सव में लगभग 500 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुश्ती एवं जूडो स्पर्धाओं का आयोजन ग्रीन पार्क में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का दसवां एवं अंतिम चरण गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *