वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रयागराज रेल मंडल के आय अर्जन में वृद्धि

एनसीआर आय अर्जन

–चालू वित्तीय वर्ष में 1813 करोड़ रुपये से अधिक आय अर्जन –मालभाड़ा आय में नवम्बर माह में 18.60 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

Prayagraj, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Prayagraj रेल मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवम्बर माह तक कुल 1813.61 करोड़ रुपये आय अर्जन किया है. यह आय अर्जन गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के आय अर्जन 1778.96 करोड़ रुपये से 1.95 प्रतिशत अधिक है. वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक कुल मालभाड़ा आय से 571.01 करोड़ रुपये आय अर्जित की है. जब कि गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की आय अर्जन 570.68 करोड़ रुपये थी.

यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने गुरूवार को दी. उन्होंने बताया कि Prayagraj मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवम्बर माह तक अन्य कोचिंग आय से 82.60 करोड़ रुपये आय अर्जित की है. यह आय गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के आय अर्जन 80.38 करोड़ रुपये से 2.76 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने बताया कि Prayagraj मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवम्बर माह तक विविध आय से 25.16 करोड़ रुपये आय अर्जित किया है. यह गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के आय अर्जन 23.16 करोड़ रुपये से 8.64 प्रतिशत अधिक है.

–प्रमुख यात्री सेवा उपलब्धियांपीआरओ ने बताया कि 22 नवम्बर.2025 को फ़िरोज़ाबाद स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18102-02 मुरी एक्सप्रेस के स्टॉपेज को शुरू किया गया. 23 नवम्बर 2025 को चोला स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15483-84 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के स्टॉपेज को शुरू किया गया और 28 नवम्बर 2025 को शिवालय टेहू स्टेशन पर गाड़ी संख्या 51901-02 एटा-आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर के स्टॉपेज को शुरू किया गया.

–प्रमुख माल परिवहन उपलब्धियांउन्होंने आगे बताया कि Prayagraj मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के नवम्बर माह में गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना मालभाड़ा ढुलाई आय में 70.85 करोड़ आय अर्जित कर 18.60 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है.

शकरगढ़ एवं बेबरा सीमेंट साईडिंग से वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवम्बर माह तक 2120 वैगन लोडिंग से 8.06 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 798 वैगन लोडिंग से 2.99 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी.

विविध साईडिंग से वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह में 11094 कंटेनर लोडिंग से 44.73 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 9738 कंटेनर लोडिंग से 37.16 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गयी.

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Leave a Comment