Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पत्नी के मायके से न आने पर पति ने जहर खाया, मौत

मृतक जी फ़ाइल फ़ोटो

फर्रुखाबाद,4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को मायके से पत्नी के न आने पर पति ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली निवासी रामबहादुर का इकलौता बेटा दिलीप (27) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व जनपद शाहजहांपुर के ग्राम दौलतपुर निवासी रामचरण की बेटी गमा देवी के साथ हुई थी। इस दंपत्ति के एक चार वर्षीय बेटी हिमांशी है। शादी के बाद काफी समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद होने लगा। पत्नी गमा देवी दीपावली पर घर से शौच क्रिया की बात कहकर निकल गई और वहीं से सीधे अपने मायके गांव दौलतपुर पहुंच गई। यह पता चलने पर पति दिलीप ने उसे समझा बुझाकर घर वापस लाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। जानकारी के अनुसार इसके बाद दिलीप ने दो दिन पूर्व फिर ससुराल जाकर पत्नी को घर लाने की बहुत कोशिश की। वह अपनी ससुराल प्रेमनगर किसी भी कीमत पर पति के साथ आने को तैयार नहीं हुई। निराश दिलीप वापस घर लौट आया। पत्नी की बेवफाई से मानसिक तनाव ग्रस्त हो चुके दिलीप ने गुरुवार को अपनी चार वर्षीय बच्ची हिमांशी से दुलार प्यार किया। इसके कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *