Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

भारत और कनाडा ने व्यापार समझौते पर बातचीत की रूपरेखा पर चर्चा की

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के बीच बातचीत करते हुए गोयल

-गोयल नए साल में कनाडा में हाई-लेवल ट्रेड, इन्वेस्टमेंट डेलीगेशन को लीड करेंगे

नई दिल्‍ली, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बुधवार को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए रूपरेखा, उद्देश्यों और तौर-तरीकों पर चर्चा की।

दोनों पक्ष हाल ही में इस समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है। इसका उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में बताया कि कनाडा के साथ व्यापार और वाणिज्यिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ एक अच्छी बातचीत हुई। गोयल ने आगे लिखा है कि हमने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) बातचीत शुरू करने की तैयारी के हिस्से के तौर पर समग्र दृष्टिकोण, रूपरेखा, मैक्रो उद्देश्य और तौर-तरीके पर शुरुआती स्कोपिंग और बड़ी बातचीत की है।

गोयल ने बताया कि दोनों देश नए साल में कनाडा में एक उच्च-स्तरीय व्यापार और निवेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने पर भी सहमत हुए हैं।

गौरतलब है कि साल 2023 में कनाडा ने भारत के साथ समझौते के लिए बातचीत रोक दी थी, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का संभावित लिंक होने के आरोपों के बाद दोनों देश के द्विपक्षीय संबंध बहुत खराब हो गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *