Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

त्रिपुरा में बांग्लादेशी नागरिकों की मौत पर भारत ने दी पड़ोसी देश को नसीहत

मैप (Map)

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारत ने त्रिपुरा में बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़ी घटना पर पड़ोसी देश को नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि पड़ोसी देश को अंतरराष्ट्रीय सीमा का सम्मान बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। साथ ही सीमा पार अपराध और तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक होने पर बाड़ लगाने में मदद करनी चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 15 अक्टूबर को भारतीय क्षेत्र में लगभग 3 किलोमीटर अंदर त्रिपुरा में एक घटना हुई, जिसमें तीन बांग्लादेशी तस्कर मारे गए। बांग्लादेश के तीन बदमाशों के एक समूह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की और भारतीय क्षेत्र के बिद्याबिल गांव से मवेशी चुराने का प्रयास किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों पर लोहे के डंडों और चाकुओं से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और एक ग्रामीण की हत्या कर दी। इसी बीच अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए और हमलावरों का विरोध किया।

सूचना मिलने पर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें दो तस्कर मृत मिले। तीसरे ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों के शव बांग्लादेशी पक्ष को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने एक मामला भी दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *