Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

भारत ने मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार

एशिया कप ट्रॉफी के साथ सूर्या और सलमान अली आगा

नई दिल्ली, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीतने के बावजूद भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड नौवीं बार अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद की प्रस्तुति समारोह (पोस्ट-मैच सेरेमनी) विवादों में घिर गया। पाकिस्तान टीम ने अंतिम गेंद फेंके जाने के बाद करीब एक घंटे तक प्रस्तुति समारोह में देरी की। इस बीच, मोहसिन नक़वी ट्रॉफी और मेडल्स देने के लिए मौजूद थे।

प्रस्तुतकर्ता साइमन डूल ने घोषणा की थी कि नक़वी पाकिस्तान खिलाड़ियों को रनर-अप मेडल्स देंगे, लेकिन उनकी जगह बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम ने खिलाड़ियों को मेडल्स थमाए। नक़वी ने केवल रनर-अप चेक पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा को सौंपा।

इसके बाद डूल ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो मेडल्स और न ही ट्रॉफी लेने से सहमति जताई। इसके चलते समारोह अचानक समाप्त करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद केवल चैंपियंस बैनर के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

गौरतलब है कि फाइनल से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान बोर्ड प्रमुख से ट्रॉफी लेने से इनकार करेगी। टूर्नामेंट के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से पोस्ट-मैच हैंडशेक करने से परहेज़ किया था। यहां तक कि सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाक कप्तान सलमान को अभिवादन नहीं किया। फाइनल के बाद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी हैंडशेक करने से दूरी बनाए रखी।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *