Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इंडिगो ने शुक्रवार आधी रात तक दिल्ली हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों से मांगी माफी

इंडिगो एयरलाइन के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र
इंडिगो एयरलाइन के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने दिल्ली हवाईअड्डे से शुक्रवार को रात 12 बजे तक सभी घरेलू प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दीं। चेन्नई हवाईअड्डे से शाम 6 बजे तक की सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ानों में लगातार देरी और बड़े पैमाने पर रद्दीकरण के बाद इंडिगो ने यात्रियों से सार्वजनिक माफी मांगी है।

एयरलाइंस ने कहा कि हवाईअड्डों पर भीड़ कम करने और परिचालन को आसान बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इंडिगो ने उड़ानों में लगातार देरी और रद्दीकरण की शिकायतों के बीच यात्रियों से सार्वजनिक तौर माफी मांगी है। कंपनी ने यह कदम तब उठाया है, जब डीजीसीए ने अपने सख्त निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए। इंडिगो ने बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए शुक्रवार को सबसे अधिक उड़ानें रद्द की गईं है, ताकि शेड्यूल और सिस्टम को रीबूट कर शनिवार से सुधार शुरू किया जा सके। इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों के लिए कई घोषणाएं की है।

कंपनी ने कहा कि रद्द की गईं उड़ानों का किराया अपने आप मूल पेमेंट मोड में रिफंड किया जाएगा। इसके साथ ही 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच की बुकिंग पर कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग पूरी तरह मुफ्त होगी। इंडिगो ने यात्रियों के लिए विभिन्न शहरों में हजारों होटल कमरे और सतही परिवहन की व्यवस्था करने का दावा भी किया है। हवाई अड्डों पर फूड-स्नैक्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाउंज सुविधा भी उपलब्ध कराने की कोशिश हो रही है।

दरअसल, शुक्रवार को चौथे दिन भी इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं या उनमें देरी हुई, जिससे बड़ी संख्या में यात्री हवाईअड्डों पर फंसे रहे। गंभीर परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों के समय पर संचालन की दर घटकर 8.5 फीसदी पर आ गई। क्रू-सदस्यों की तैनाती में हुई गलती और सर्दियों के कोहरे की वजह से देशभर के हवाई अड्डों पर भारी अव्यवस्था फैल गई है। इंडिगो को आज सुबह तक 600 से अधिक इंडिगो की उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इसका सीधा असर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा और कोलकाता सहित लगभग सभी बड़े हवाई अड्डों पर पड़ा है। इसकी वजह से हजारों यात्री फंस गए हैं और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *