Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

इंडिगो 26 अक्टूबर से फिर से शुरू करेगी कोलकाता-गुआंगझोउ उड़ानें

इंडिगो एयरलाइंस के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 02 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । भारत और चीन के बीच फिर से सीधी हवाई सेवा शुरू होने वाली हैं। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है, ये उड़ानें अक्टूबर 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है। वहीं, विमानन कंपनी इंड‍िगो ने चीन के ग्वांगझू के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

इंडिगो ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता चीन के ग्वांगझू के लिए उड़ानें फिर शुरू करेगी। एयरलाइन ने कहा, 26 अक्टूबर 2025 से कोलकाता से ग्वांगझू (CAN) को जोड़ने वाली मुख्यभूमि चीन के लिए दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर से शुरू होंगी।

एयरलाइंस ने बताया कि नियामक अनुमोदन के अधीन, इंडिगो जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच अपनी सीधी उड़ानें भी शुरू करेगी। इन उड़ानों के संचालन के लिए इंडिगो अपने एयरबस ए320neo विमान का उपयोग करेगी, जिससे सीमा पार व्यापार और रणनीतिक व्यावसायिक साझेदारियों के अवसर फिर से स्थापित होंगे और दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण निलंबित होने से पहले 2020 की शुरुआत तक दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा चालू थीं। भारतीय और चीनी एयरलाइनों की सीधी उड़ानें थीं। पूर्वी लद्दाख और सीमा विवाद के कारण भी ये सेवाएं निलंबित रहीं।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *