Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने चालदा महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने किये चालदा महाराज के दर्शन ,लिया आशीर्वाद

नाहन, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज सपरिवार बोठा महाराज द्राबिल व चालदा महासु महाराज जी को द्राबिल में उनके शिविर में पहुंचकर नमन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया व श्रद्धालुओं से भेंट की।

उद्योग मंत्री ने बताया कि चालदा महाराज लगभग 3:00 के करीब द्राबिल गांव में पहुंचे जहाँ उनके दर्शन हेतु हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु द्राबिल गांव में पहुंचे और चालदा महाराज के जयकारे लगा कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

महासू मंदिर कमेटी द्राबिल व आसपास के अनेक गांव की ओर से मेहमानों के स्वागत व ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । इस आयोजन में प्रशासन की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और यह सम्पूर्ण कार्यक्रम कार्य योजना के अनुरूप सुचारू रूप से चल रहा है जिसमें बिजली, पानी, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रखी जा रही है। चालदा महाराज आज दोपहर बाद द्राबिल से पशमी गांव की ओर प्रस्थान करेंगे और देर रात पशमी गांव में विराजमान होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *