Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण में कितने पेड़ काटे जाएंगे, डीएम से मांगी जानकारी

उत्तरकाशी डीएम उत्तरकाशी को ज्ञापन सौंपते हुए पर्यावरण प्रेमी

उत्तरकाशी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गंगोत्री हाईवे पर देवदार के वृक्षों पर रक्षा सूत्र बांधने गये पर्यावरण चिंतकों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।

सोमवार को रक्षासूत्र आंदोलन की प्रेरक सुरेश भाई एवं ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य से मुलाकात कर बडेथी उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक गंगोत्री हाईवे ऑल वेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण में देवदार वृक्षों की नए सिरे से चौड़ीकरण के कारण काटे जाने वाले पेड़ों पर छपान की मांग की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के बाद छपान किया गया था तब सड़क की चौड़ाई 18 से 24 मीटर थी। अब जब सड़क की चौड़ाई 11 मीटर हो गई है तो इसके बाद कितने पेड़ बचाए जा रहे हैं, इसकी पूरी सूचना सार्वजनिक होनी चाहिए।

गौरतलब है कि गंगोत्री हाईवे पर देवदार के पेड़ों पर बांधे गए रक्षासूत्र आंदोलन के बाद रक्षासूत्र आंदोलन की प्रेरक सुरेश भाई और ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि 7 दिसंबर को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवदार के पेड़ों को बचाने के लिए हर्षिल में हुए रक्षासूत्र बांधने के बाद मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से सूचना मिली कि देवदार के लगभग 5400 पेड़ बचाए जा रहे हैं और लगभग 1413 पेड़ सड़क चौड़ीकरण में काटे जा सकते हैं। उन्होंने इसकी आधिकारिक सूचना मांगी है।

उन्होंने ने बीआरओ और वन विभाग के साथ एक संयुक्त बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया गया है। जिसमें उनको पिछले दो वर्षों में केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय और वन, पर्यावरण मंत्रालय के द्वारा की गई कार्रवाईयों के संबंध में जानकारी ली जा सके। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे अनेकों पत्रों में से तीन पत्र सुरेश भाई को मिले थे। जिसकी प्रतिलिपि सीमा सड़क संगठन को भी भेजी गई था।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *