Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली

धौलपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर की लंबित प्रकरणों एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की। मीटिंग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने एक वर्ष से अधिक समय अवधि के लंबित प्रकरणों, 193(9) बीएनएसएस के तहत पैंडिंग प्रकरणों, दुष्कर्म के दो माह से पैंडिंग प्रकरणों, एससी/एसटी एवं पोक्सो के दो माह से लंबित प्रकरणों, लोकसेवकों पर हमले के पैंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म के अनट्रेस प्रकरणों के शीघ्र खुलासे के सम्बन्ध में केस वाइज समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, लंबित मामलों एव मालखाना के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय, रेंज व जिला स्तर से चलायें जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने इलाकों में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही थानों एवं कार्यालयों पर आने वाले व्यक्तियों से सहजता एवं सरलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हवा सिंह सहित सभी वृत्ताधिकारी तथा थाना अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *