Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की सघन जांच, अमानक मिठाइयां नष्ट

खाद्य पदार्थों की सघन जांच करते हुए प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी।

धमतरी, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला धमतरी के बस स्टैंड क्षेत्र, चौक–चौराहों एवं डेयरियों में खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों पनीर, मावा एवं मिठाइयों की सघन जांच एवं निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना रहा।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड स्थित भगवती बीकानेरी स्वीट्स एवं नमकीन में फफूंद लगा हुआ लगभग 5 किलोग्राम कलाकंद पाया गया। इसके अलावा 2 किलोग्राम मलाई बार भी पुराना एवं बासी अवस्था में मिला। अमानक पाए गए खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। गुणवत्ता की जांच के लिए हेमंत डेयरी, धमतरी से पनीर का नमूना भी संकलित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अमानक एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फनेश्वर पिथौरा के नेतृत्व में टीम द्वारा मिठाइयों के नमूने भी संकलित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ स्थानों पर ताजा पनीर का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रैवल्स संचालकों, बस स्टैंड स्थित दुकानदारों एवं जिले में कार्यरत विभिन्न कैटरिंग सेवा संचालकों से बाहर से आयातित एनालाग पनीर के संबंध में पूछताछ की गई तथा इसकी संभावित आपूर्ति की पतासाजी की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *