Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

चोरी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार चाेर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

बांदा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद की अतर्रा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार चाेराें को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 लाख रुपये का चोरी का माल, मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन, नकद रुपये और तीन अवैध तमंचा बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पंजाब राज्य का रहने वाला संदीप सोनी, बांदा का रहने वाला प्रेमबाबू रैदास उर्फ बऊआ, अनवार उर्फ अन्नू,मध्य प्रदेश राज्य का रहने वाला दीपू रैकवार शामिल है। ये सभी अभियुक्त बांदा सहित आसपास के जिलों और मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों में सूने मकानों, दुकानों के ताले व शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करना भी इनका पेशा है।

कस्बा अतर्रा क्षेत्र स्थित एक मकान से जेवर और अतर्रा स्टेशन रोड से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को ओरन रोड पर चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा फरार अभियुक्तों में बांदा कोतवाली सोनू साहू उर्फ मुनुवा, पंजाब निवासी रोहित उर्फ बिक्की शामिल है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *