Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आईओसीएल बनी पीएसपीबी इंटर-यूनिट सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 की चैंपियन

आईओसीएल बनी पीएसपीबी इंटर-यूनिट सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 की चैंपियन

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पीएसपीबी इंटर-यूनिट सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का रोमांचक फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने फाइनल में ऑयल इंडिया लिमिटेड को 7 विकेट से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम 19.5 ओवरों में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईओसीएल ने शानदार प्रदर्शन किया और 13.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। आईओसीएल के राजेश पवार को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इससे पहले खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। बीपीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में एचपीसीएल की टीम 15 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। इस मैच में बीपीसीएल के संग्राम सावंत को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

इस समारोह के दौरान टूर्नामेंट के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जहां

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का पुरस्कार आईओसीएल के राजेश पवार को प्रदान किया गया। उन्हें 2500 रुपए का गिफ्ट वाउचर भी दिया गया। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार आईओसीएल के अमित दानी को प्रदान किया गया। उन्हें भी 2500 रुपए का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार बीपीसीएल के दीपक जैन को मिला। साथ ही उन्हें 2500 रुपए का गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार बीपीसीएल के संग्राम सावंत को दिया गया। उन्हें 2500 रुपए का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार ऑयल इंडिया लिमिटेड के सौरव भगावती को प्रदान किया। उन्हें भी 2 हजार 500 का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया।

टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी और अन्य टीम पुरस्कार, सुनील कुमार मीणा, महाप्रबंधक, गेल एवं सचिव, गेल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में आईओसीएल को विनर, ऑयल इंडिया लिमिटेड को रनर अप और बीपीसीएल को ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *