
New Delhi, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) .
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी से ठीक पहले खिलाड़ियों की सूची में एक बार फिर बदलाव किया गया है. Monday को जारी अपडेट के अनुसार, फ्रेंचाइज़ियों के अनुरोध पर 19 अतिरिक्त खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया है. इसके साथ ही अब कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है.
इस ताज़ा अपडेट में सबसे अहम नाम बंगाल के Captain अभिमन्यु ईश्वरन का है, जिन्हें पहली बार IPL 2026 नीलामी सूची में जगह मिली है.
इससे पहले लीग ने नौ खिलाड़ियों को नीलामी पूल में जोड़ा था, जिनमें त्रिपुरा के ऑलराउंडर मानिसंकर मुरसिंह, स्वास्तिक चिकारा और दक्षिण अफ्रीका के इथन बॉश शामिल थे. हालांकि, कुछ ही समय बाद इन नामों को सूची से हटा लिया गया था. अब नवीनतम अपडेट के बाद इन नौ खिलाड़ियों को एक बार फिर नीलामी सूची में शामिल कर लिया गया है.
नीलामी सूची में जोड़े गए खिलाड़ी और उनकी बेस प्राइस
मानसिंकर मुरसिंह – ₹30 लाख
स्वास्तिक चिकारा – ₹30 लाख
इथन बॉश – ₹75 लाख
विरनदीप सिंह – ₹30 लाख
चामा मिलिंद – ₹30 लाख
के.एल. श्रीजित – ₹30 लाख
राहुल राज नामला – ₹30 लाख
क्रिस ग्रीन – ₹75 लाख
विराट सिंह – ₹30 लाख
अभिमन्यु ईश्वरन – ₹30 लाख
त्रिपुरेश सिंह – ₹30 लाख
काइल वेरेयेन – ₹1.25 करोड़
ब्लेसिंग मुजाराबानी – ₹75 लाख
बेन सियर्स – ₹1.50 करोड़
राजेश मोहंती – ₹30 लाख
स्वास्तिक सामल – ₹30 लाख
सरांश जैन – ₹30 लाख
सूरज संगराजू – ₹30 लाख
तनमय अग्रवाल – ₹30 लाख
अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होने वाली इस नीलामी से पहले हुए इस अपडेट ने फ्रेंचाइज़ियों के लिए विकल्पों को और व्यापक बना दिया है. सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि इन नए नामों पर कौन-सी टीमें दांव लगाती हैं.
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
