Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

आईपीएस प्रभात कुमार बने महासमुंद जिला के नए एसपी

आईपीएस प्रभात कुमार

रायपुर 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईपीएस प्रभात कुमार को छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एसआईबी में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। प्रभात 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। यह आदेश आज साेमवार काे छत्तीसगढ़ गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रभात कुमार ने 2019 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग रायगढ़ जिले में हुई। रायगढ़ जिला में वे कोतरारोड़ थाना प्रभारी रहें। रायगढ़ के बाद दुर्ग जिले में सीएसपी छावनी के पद पर पदस्थ रहे। दुर्ग के बाद एडिशनल एसपी सुकमा रहे। वे नारायणपुर जिले के एसपी भी रह चुके हैं।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *