Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छग व‍िधानसभा : सदन में उठा बेरोजगारी भत्‍ता का मुद्दा, मंत्री के जवाब से असंतुष्‍ट व‍िपक्ष ने क‍िया बर्ह‍िगमन

छत्तीसगढ़ विधानसभा कार्यवाही

रायपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा उठा। इस दाैरान पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बर्ह‍िगमन कर द‍िया।

कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि एक अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि एक अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं।

मंत्री के जवाब में बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक बताया गया। मंत्री ने कहा कि बरोजगारों के लिए रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अभी की स्थिति में करीब 15 लाख के आसपास पंजीकृत बेरोजगार हैं। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बहुत जल्द राज्यस्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से ज्यादा लोगों को हम रोजगार देंगे।

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हम लोग युवाओं को सक्षम बना रहे हैं। इस पर विधायक ने सवाल किया कि युवाओं को योजना का लाभ कब देंगे?

इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे विधानसभा से जवाब में मिला है कि यह योजना बंद नहीं हुई है, फिर योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा, कब बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा? इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा क‍ि हम युवाओं को सक्षम और सामर्थ्यवान बना रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ने बजट में योजना के तहत प्रावधान किया है लेकिन दे नहीं रही, यह युवाओं के साथ धोखा है। इसके साथ सदन में पक्ष-विपक्ष में नोक-झोंक शुरू हो गई। आखिरकार मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से बर्ह‍िगमन कर द‍िया।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *