Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर: बरगी डैम हुआ लबालब, बढ़े जलस्तर की निकासी के लिए 5 गेट 1 मीटर खोले गए

बरगी डैम हुआ लबालब, बढ़े जलस्तर की निकासी के लिए 5 गेट 1मीटर खोले गए

जबलपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जल स्तर आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे 422.90 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 3217 mcm (101.16%) है और बांध में पानी की आवक 794 क्यूमेक है।

बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज गुरुवार को शाम 6 बजे इससे जल की निकासी की मात्रा को 237 क्यूमेक से बढाकर 780 क्यूमेक किया गया। इसके लिये बांध के वर्तमान में खुले 5 जल द्वार की औसत ऊंचाई बढाकर 1.00 मीटर की जाएगी।

इससे माँ नर्मदा के घाटों पर 4 से 5 फुट पानी की बढोतरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा। बरगी डैम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सहायक यंत्री ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्र से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *