Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुरः लोकायुक्त ने हवलदार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जबलपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की सिवनी जिले में गुरुवार को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कोतवाली थाने में दबिश देकर वहां कार्यरत हवलदार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रकम गुणवत्ता विहीन निर्माण से संबंधित एक शिकायत पर एफआईआर करने के एवज में मांगी जा रही थी।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आदेगांव तहसील लखनादौन जिला सिवनी निवासी नितिन पाटकर ने लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले को एक शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह सिविल ठेकेदार है, जिसके द्वारा नगर परिषद केवलारी जिला सिवनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण का ठेका लिया था। नितिन पाटकर द्वारा पेटी ठेकेदार राय कंस्ट्रक्शन राहुल राय निवासी सिवनी को कार्य सोपा गया था। राहुल द्वारा घटिया काम कर रुपए की धोखाधड़ी आवेदक के साथ की गई। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा थाना केवलारी में दिनांक 8 अक्टूबर को की थी। थाना केवलारी में प्रधान आरक्षक मनीष कुमार पटवा धोखाधड़ी की FIR करने के एवज में आवेदक से 5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। 25 हजार आरोपी आरक्षक पूर्व में ले चुका था।

शिकायत के पश्चात उसका सत्यापन कराया गया। सत्यापित होने के बाद एक टीम गठित की गई। आरोपी द्वारा 75 हजार की रकम तय समयानुसार जैसे ही ली, उसे टीम द्वारा रंगे हाथ दबोच लिया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। ट्रेप दल में निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक जितेंद्र यादव निरीक्षक बृजकिशोर नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर का स्टाफ मौजूद था।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *