Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसकर पलटी

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसकर पलटी

जबलपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्‍य के जबलपुुर में गोरा बाजार थाना अंतर्गत बिलहरी रोड़ पर एक फिर तेज रफ्तार लग्जरी कार तांडव मचाते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसी। पुलिस के अनुसार मंडला की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा कर पलट गई। घटना रात की है अन्यथा हादसे की भव्यता अकल्पनीय हो जाती। कार चालक युवक का कहना था कि उसे किसी ने पत्थर से मारा और कार को लाकर दुकान में घुसा दिया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। संभवतः युवक नशे की हालत में था। तेज रफ्तार कार के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कार पलटने से क्षतिग्रस्त हुई है। उक्त कार किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की बताई जा रही है।

दुकान के संचालक के अनुसार रात 1.43 बजे एकदम तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घर के बाहर आने पर देखा तो एक हांडा सिटी कार क्रमांक एमपी 20 सीई 7286 दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पलटी हुई है तथा चालक कार के अंदर ही फंसा हुआ था। जिसे लोगों की मदद से मशक्कत कर बाहर निकाला गया। कार दुकान में घुसने की सूचना मिलते ही गोराबाजार थाना का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने युवक से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *