Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर की किशोरी की लाश नरसिंहपुर रेलवे ट्रेक पर मिली, हत्या की आशंका

जबलपुर की किशोरी की लाश नरसिंहपुर रेलवे ट्रेक पर मिली, हत्या की आशंका

जबलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रविवार सुबह नरसिंहपुर जिले के सालीचौका रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का शव मिला। शव की पहचान जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र की गुमशुदा किशोरी के रूप में की गई। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या सुनियोजित हत्या, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी शनिवार शाम कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जिसकी शिकायत परिजनों ने लार्डगंज थाने में की। पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार सुबह सालीचौका पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान हेतु आसपास के जिलों में पतासाजी करने उसकी तस्वीर भेजी गई। जबलपुर पुलिस गुम इंसानों के मिलान हेतु शहर के सभी थानों में उक्त तस्वीर को भेजा। जिसके चलते लार्डगंज पुलिस ने गुमशुदा युवती परिजनों से शिनाख्त कराई। मृतका के भाई अंकित ने फोटो के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की।

इसके बाद परिजन तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां के निधन के बाद श्रीनाथ की तलैया में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतका के शरीर की हालत से हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस अब यह जांच में जुटी है कि किशोरी कैसे नरसिंहपुर पहुंची और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। परिवार वालों ने संदेह जताया है कि इस घटना में एक परिचित युवक की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *