Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जगदलपुर : राष्ट्रीय पेसा दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

राष्ट्रीय पेसा दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

जगदलपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विजन-2047 विकसित भारत के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पेसा दिवस 24 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा में पेसा अधिनियम और विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के विभिन्न प्रावधानों के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई ।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के विभिन्न प्रावधानों, पेसा अधिनियम तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय विजन पर व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य समृद्ध एवं सुदृढ़ ग्रामीण भारत का निर्माण करना है, जिसके लिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण एवं संतृप्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है । विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के अंतर्गत अकुशल श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को वर्ष भर में 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है, जिससे ग्रामीण विकास की एक सशक्त रूपरेखा तैयार की जा सके। विशेष ग्राम सभा के दौरान अधिनियम के सभी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को योजना की जानकारी भी दी गई। आयोजन की सुचारु व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *