Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘दृश्यम 3’ के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत

‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई में शूटिंग पूरी करने के बाद अब फिल्म अपनी अगली और बेहद अहम शूटिंग के लिए गोवा का रुख करने वाली है। इसी के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी में अभिनेता जयदीप अहलावत की आधिकारिक एंट्री भी कन्फर्म हो गई है। अपनी सशक्त अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप का जुड़ना कहानी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला माना जा रहा है।

फिल्म का गोवा शेड्यूल 8 जनवरी से शुरू होगा, जो फरवरी के अंत तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग में शामिल रहेगी। एक बार फिर अजय देवगन दर्शकों के चहेते किरदार विजय सालगांवकर के रूप में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे, जिससे इस फैमिली थ्रिलर का रोमांच और गहराने वाला है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय सालगांवकर एक बार फिर सिस्टम को मात दे पाएगा या इस बार किस्मत उसके लिए ऐसी चुनौती लेकर आएगी, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता? इन सवालों के जवाब दर्शकों को ‘दृश्यम डे’ पर मिलेंगे।

स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज़ शेख ने लिखी है, जबकि फिल्म को आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *