Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

जैन आचार्य लोकेशजी ने सनातन दिग्गजों को रामकथा में किया आमंत्रित

पीतमपुरा में श्रीमरघट वाले बाबा मित्र मंडल द्वारा आयोजित धार्मिक सम्मेलन को संबोधित अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने पीतमपुरा में श्रीमरघट वाले बाबा मित्र मंडल द्वारा आयोजित धार्मिक सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि मोरारी बापू रामकथा सनातन संस्कृति की एक ऐतिहासिक घटना 17 से 25 जनवरी 2026 को भारत मंडपम के मल्टीपर्पज हाल में होने जा रही है।

जैन आचार्य लोकेशजी ने रामकथा में खाटू श्याम दिल्ली धाम के चेयरमैन घनश्याम गुप्ता जावेरी, मेहंदीपुर बालाजी के अध्यक्ष महंत एकल परिवार, अखिल भारतीय अग्रवाल परिवार, अग्रसेन अस्पताल, ओम सनातन संस्थान के पदाधिकारियों को रामकथा में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के इस महाकुंभ में सभी को उपस्थित रहकर विश्व शांति के लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे। मोरारी बापू का रामकथा के माध्यम से विश्व शांति एवं सद्भावना का आह्वान देश दुनिया के कोने-कोने में प्रसारित होने जा रहा है|

घनश्याम गुप्ता जावेरी ने कहा कि इतिहास में पहली बार जैन आचार्य लोकेशजी ने नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया है। यह सनातन एकता और भारतीय संस्कृति की अखंडता का जागृत उदाहरण है। भगवान राम और भगवान महावीर दोनों का जीवन अहिंसा, करुणा, शांति, सत्यनिष्ठा और वचनबद्धता पर आधारित था। इस मंच के माध्यम से इन महापुरुषों का संदेश जन-जन तक प्रसारित होगा| इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आचार्य लोकेश जी का उत्तरीय व माला पहनाकर सम्मान किया गया।

————-

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *