Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जयराम रमेश ने आईसीडीएस के संचालन और प्रबंधन पर जताई चिंता

जयराम रमेश

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि 50 साल पूरे होने के बावजूद देश के 13.96 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों और 7.65 करोड़ बच्चों को सेवाएं देने वाले एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) का संचालन और प्रबंधन अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है।

रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा कि 50 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आईसीडीएस की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम ने दशकों से बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, हाल ही में इसे मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 में शामिल किया गया, लेकिन योजना का प्रबंधन और संचालन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाया। इसे मजबूत करना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास पर दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने आईसीडीएस को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों का वेतन दोगुना करना, प्रत्येक केंद्र में एक अतिरिक्त कार्यकर्ता नियुक्त करना, पर्याप्त फंडिंग सुनिश्चित करना, 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों के लिए डे-केयर और क्रेच सेवाओं का विस्तार, 2025 की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार केंद्रों की संख्या बढ़ाना और पात्र लाभार्थियों को पका हुआ गर्म भोजन उपलब्ध कराना शामिल है।

रमेश ने कहा कि इन सुधारों को लागू करने से आईसीडीएस और अधिक प्रभावी बनेगा और बच्चों तथा माताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *