Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर में शुरु होगी जलोटा एकेडमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक अकादमी

बीकानेर में शुरु होगी जलोटा एकेडमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक अकादमी

बीकानेर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा संभाग मुख्यालय बीकानेर में शिव शक्ति साधना पीठ की प्रेरणा एवं सहयोग से जलोटा एकेडमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक अकादमी खोलेेंगे। जिसमें वैश्विक स्तर पर गायन के लिए आध्यात्मिक एवं सनातनी गायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

नत्थूसर गेट के बाहर, गोकुल सर्किल के समीप पीठ के प्रदीप किराडू की मौजूदगी में जलोटा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर का जुड़ाव संगीत से सदैव रहा है, यहां के कलाकारों ने न केवल बॉलीवुड बल्कि विश्व स्तर पर कौशल, गायन से अपनी पहचान स्थापित की है। जलोटा ने बताया कि अकादमी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को आध्यात्मिकता और शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देकर उन्हें भारत के मूल संगीत से जोडऩा है। यह अकादमी आध्यात्मिक विकास-अनुशासन तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष ध्यान देती है और युवा पीढ़ी तक इन मूल्यों को पहुंचाने का कार्य करेगी। जलोटा ने यह भी बताया कि अकादमी की वर्तमान में लखनऊ, कानपुर, भोपाल जैसे शहरों में शाखाएं है। यहां प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आध्यात्मिक रचनाओं, शास्त्रीय संगीत की सूक्ष्मताओं और स्वर प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। बीकानेर में इस अकादमी की स्थापना होने से यहां संगीत सीखने में रुचि रखने वाले लोगों को एक मंच उपलब्ध हो सकेगा। जहां पर वे अपनी स्वर विद्या को और अधिक निखार पाएंगे।

पीठ के प्रदीप किराडू ने बताया कि बीकानेर के लोगों के लिए खासकर संगीत प्रेमियों के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि सुप्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा इस अकादमी की शाखा को बीकानेर में प्रारंभ करेंगे। इससे यहां की प्रतिभाओं को अपने गायन का कौशल देश-दुनिया में दिखाने का अवसर मिलेगा।

पीठ में ही स्थापित भैरव जी की विशेष पूजा अर्चना भी अनूप जलोटा ने की। मंत्रोच्चार के शास्त्रार्थ विधि से भैरव जी का तेल से अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *