Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की कड़ी नजर : डीजीपी नलिन

आतंकवाद और अन्य सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियां जम्मू-कश्मीर पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगी-डीजीपी नलिन

जम्मू, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद और अन्य सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि पुलिस का निरंतर लक्ष्य जम्मू-कश्मीर में सभी प्रकार की राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी गतिविधियों को जड़ से खत्म करना है।

कठुआ में 14वें पुलिस शहीद स्मारक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-2026 का उद्घाटन करते हुए डीजीपी ने कहा कि चाहे वह ड्रग्स हो, गैंगस्टर हों, माफिया हों या किसी भी प्रकार का अपराध, विशेषकर आतंकवाद सब कुछ पुलिस की नजर में रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों, उनके जमीनी कार्यकर्ताओं (ओजीडब्ल्यू), समर्थकों, ड्रग तस्करों और हवाला रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं। समन्वित अभियानों का उद्देश्य आतंकवाद के समर्थन तंत्र को खत्म करके उसके संपूर्ण तंत्र को ध्वस्त करना है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले और हवाला रैकेट में शामिल लोग भी पुलिस और सुरक्षा बलों की निगरानी में हैं।

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, निकासी, मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर रोक लगाने का दायित्व सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर है। जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना तैनात है और 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ का पहरा है।———————–

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *