Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में आई भारी रुकावट के बाद ऐतिहासिक मुगल रोड घाटी की एकमात्र जीवनरेखा बनकर उभरा

जम्मू, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को यातायात के लिए खुला है। हालांकि छोटे व बड़े वाहनों को केवल एकतरफा ही खोला गया है।

जानकारी के अनुसार आज छोटे को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना किया जा रहा है। छोटे वाहनों को सुबह 7ः00 से 10ः00 बजे तक जाने की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर छोटे वाहनों के बाद रवाना किया जाएगा।

यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है क्योंकि मार्ग अभी भी कुछ हिस्सों से क्षतिग्रस्त है। राजमार्ग को पूरी तरहं से बहाल करने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।

इसी बीच एसएसजी रोड तथा मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं। मुगल रोड पर छोटे वाहनों को दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है जबकि भारी वाहनों को आज शोपियां से पुंछ की ओर रवाना किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *