Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर-चांपा : अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित

जांजगीर-चांपा, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर आज बुधवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलेभर में अवैध शराब पर अंकुश लगाने अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जेवरा थाना मुलमुला निवासी विवेक खरे पिता भोजराम खरे (उम्र 25 वर्ष) एवं परदेशी राम सहिस पिता गरजन सिंह (उम्र 50 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा। आरोपितों के कब्जे से 47 नग देशी प्लेन शराब एवं 01 नग अंग्रेजी गोवा शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 8.640 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,880 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक राजेश कश्यप, विवेक ठाकुर, बेदराम पटेल एवं नितिश द्विवेदी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *