जांजगीर चांपा: पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

जांजगीर चांपा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आरक्षक जीडी/ट्रेड के पद पर चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, पुलिस विभाग में सेवा करना गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला। नियुक्त अभ्यर्थी नूतनराम पटेल, प्रमोद कुमार, शिवनारायण कुम्भकार, अविनाश कुमार राठौर, भगत कुमार पटेल, देवश कुमार, नंद किशोर लसार एवं नैना जाहिरे व स्थापना प्रभारी कृष्ण साहू उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी



