Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर : अवैध धान भंडारण व परिवहन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान भंडारण व परिवहन पर की जा रही लगातार कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 3 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आज बुधवार को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम सेमरा में प्रमोद किराना स्टोर से 50 बोरी अवैध धान जब्‍त किया गया। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सिलादेही निवासी रामगोपाल साहू के घर पर की गई संयुक्त जांच में 50 बोरी अवैध धान मिलने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

मेऊभाठा स्थित रमेश किराना स्टोर में अवैध रूप से रखे 95 बोरी धान को भी राजस्व एवं मंडी विभाग की टीम ने जप्त किया। लोहर्सी में अवैध धान परिवहन के लिए तैयार 2 वाहनों से 205 बोरी धान जब्‍त किया गया। यादव किराना स्टोर हेडसपुर से 40 क्विंटल धान एवं चिंटू किराना स्टोर बक्सरा से 18 क्विंटल धान जब्‍त किया गया। तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम कापन में रमेश गौतम के गोदाम से 70 बोरी 28 क्विंटल एवं योगेश्वर श्रीवास के गोदाम से 32 बोरी 12.80 क्विंटल धान अवैध भंडारण पाए जाने पर राजस्व एवं मंडी सचिव दल द्वारा जब्ती किया गया। जिस पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार कुल 502 बोरी एवं 98.80 क्विंटल अवैध धान जप्त कर विभाग द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान खरीद व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही पात्र कृषकों को धान बिक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *