Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेडीए ने 30 करोड़ की पांच बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जेडीए

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मथुरादासपुरा में 30 करोड़ की 5 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके अलावा निजी खातेदारी भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त किया गया।

उपमहानिरीक्षक राहुल कोटोकि ने बताया कि जोन-14 में स्थित ग्राम रामसिंहपुरा में करीब 1.5 बीघा सरकारी भूमि पर और जोन-10 में स्थित ग्राम मथुरादासपुरा के खसरा नंबर 172 में करीब 05 बीघा सरकारी भूमि पर कांटो की झाडियां, सीमेन्ट के पिल्लर लगाकर, कच्ची सड़क, तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में स्थित दिल्ली रोड आमेर नटाटा रोड में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ”शिव शक्ति विहार” के नाम से और जोन-13 में स्थित ग्राम खेरवाडी दौलतपुरा में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *