Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

झारखंड मोड तिराहे से 200 फीट सिरसी बाइपास तक जेडीए ने हटाए अवैध निर्माण

जेडीए

जयपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुए 200 फीट सिरसी रोड बाइपास तक

जयपुर विकास प्राधिकरण सड़क को चौड़ा करने जा रहा है। इसी दिशा में कोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को जेडीए ने इस सड़क पर आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर में दायर रिट याचिका संख्या 17971/2022 में उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में जोन-7 मेें स्थित झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुए 200 फीट सिरसी रोड बाइपास सड़क की चौडाई जोनल डवलपमेन्ट प्लान के अनुसार किए जाने को लेकर सड़क सीमा में आ रहे कच्चे-पक्के अवैध निर्माण, अतिक्रमणों को पूर्व में ध्वस्त किया गया था। लेकिन सिरसी रोड खातीपुरा 160 फीट रोड की तरफ पुन: अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की गई। 160 फीट रोड पर दुकान सहित अन्य निर्माण को हटाया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *