Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

झज्जर : पांच सिद्वान्ताें पर काम करता है भारत विकास परिषद : सुरेश जैन

सदस्यों को संबोधित करते राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन।

झज्जर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री सुरेश जैन ने कहा कि परिषद अपने देश की जनता व देश के प्रति समर्पित है। इसलिए परिषद के तमाम सदस्यों को समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सदैव तैयार रहना होगा। उन्होंने यह बात शुक्रवार को बहादुरगढ़ में आयोजित परिषद की दोनों शाखों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में भाविप की दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, प्रांतीय महासचिव दीपक जिंदल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मूल चन्द जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा और विवेकानन्द शाखा के संरक्षक पवन जैन ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भाविप के सदस्यों को समाज और देश के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि शाखाएं पांच िसद्धांताें सेवा, संस्कार, संपर्क, पर्यावरण और महिला सहभागिता पर काम करता है। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा करें। एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में महिला सहभागिता जरूरी है।

इसलिए परिषद में महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता होनी चाहिए । महिलाओं की सहभागिता से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रांतीय महासचिव दीपक जिंदल ने कहा कि शाखाएं समाज में अधिक से अधिक कार्य करें, जिससे समाज में संस्कारों का सृजन हो सकें। शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता और मुरारीलाल गोयल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शाखा सचिव विजय पुन्हानी और नीरज गर्ग, हरीश बजाज, डाॅ. कुलदीप जून, सुनील बंसल, दीपेश राठी, राजेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, शुभदा घरोटे, पूजा सिंघल, गजानंद गर्ग, महेश पाराशर, अश्वनी शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक पंवार व संदीप चुघ सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *