Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : भाकियू के पूर्व जिला प्रधान खुजान सिंह का निधन

खुजान सिंह का फाइल फोटो।

जींद, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गांव घोघडिय़ां निवासी खुजान सिंह फौजी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। खुजान सिंह कई सालों तक भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान रहे तो इससे पहले वह आर्मी में थे। जिन्होंने साल 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया और देश के लिए लड़े। सामाजिक संगठनों ने खुजान सिंह के निधन पर शोक जताया है। खुजान सिंह के बेटे जंगजीत बूरा ने बताया कि उनके पिता खुजान सिंह का शनिवार को अचानक से निधन हो गया। वो भारतीय सेना की थर्ड जाट रेजीमेंट के सैनिक रहे। उन्होंने 1965 के भारत पाकिस्तान (डोगरई युद्ध) में भाग लिया।

इसके बाद 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भी सक्रिय भूमिका निभाई। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। साल 1988 में खुजान सिंह हवलदार के पद से रिटायर हुए और इसके बाद किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। किसान आंदोलनों में भाग लिया और भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान के रूप में भी 1990 से साल 2000 के बीच कार्य किया।

जींद की शिव कॉलोनी में किसान भवन के निर्माण में भी खुजान सिंह ने अहम भूमिका निभाई। खुजान सिंह घासी राम नैन के विश्वसनीय सहयोगी और नजदीकी साथी के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों, खाप प्रतिनिधियों ने खुजान सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा यह क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *