Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करती न्यायिक अधिकारी।

जींद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नव नियुक्त न्यायिक अधिकारी महक, योगेश कौशिक और अनीशा द्वारा गुरुवार काे वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों ने सेंटर की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं तथा महिलाओं को दी जाने वाली त्वरित सहायता की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

गुरूवार को वन स्टॉप सेंटर की संचालिका राजवंती ने बताया कि केंद्र वन स्टॉप सेंटर केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित और हरियाणा सरकार के तत्वावधान में लागू महिलाओं के लिए एक राहतकारी योजना है। इसमें हिंसा से पीड़ित महिलाएं जैसे बलात्कार, घरेलू हिंसा, महिला तस्करी, बाल शोषण, गुमशुदा महिला, बाल विवाह, दहेज उत्पीडऩ, एसिड अटैक और साइबर क्राइम मामलों में प्रभावित महिलाओं को रखा जाता है।

यहां उन्हें चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श, भोजन तथा पांच दिनों तक अस्थायी आश्रय सहित सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध एकीकृत सेवाएं महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करती हैं। सेंटर में अब तक कुल 1696 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जिनमें से 724 महिलाओं ने रात्रि आश्रय के लिए पंजीकरण करवाया है। किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में कोई भी महिला हेल्पलाइन 181 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। केंद्र संचालिका ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर ऑफिस असिस्टेंट प्रियंका रानी और परामर्शदाता मोती राम उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *