Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : रिश्वत लेने के आराेप में निजी आरोपित व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में नेहरू।

जींद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल रेंज ने रिश्वत लेने के मामले में संलिप्त एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पिल्लूखेड़ा निवासी नेहरू के रूप में हुई है।

पिल्लूखेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप केन्द्र जींद में दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2021 में उसने अपनी कृषि भूमि के बंटवारे के लिए नायब तहसीलदार पिल्लूखेड़ा के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया था। इस प्रक्रिया के तहत नक्शा बे तैयार किए जाने के एवज में तत्कालीन कानूनगो सुरेश द्वारा 25हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। कानूनगो सुरेश ने शिकायतकर्ता को बताया कि नेहरू, जो पिल्लुखेड़ा नहर के समीप दुकान संचालित करता है, उसका परिचित है तथा उसी के माध्यम से बातचीत की जाए।

इसके पश्चात शिकायतकर्ता की मुलाकात नेहरू से कराई गई। जिसने आगे कानूनगो से संपर्क कर रिश्वत की राशि तय की। शिकायतकर्ता ने बताया कि आपसी सहमति के बाद नक्शा बे तैयार करने के बदले में 15 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पहली किश्त के रूप में पांच हजार की राशि कानूनगो सुरेश द्वारा शिकायतकर्ता से पांच हजार की राशि नेहरू के माध्यम से प्राप्त करवाई गई तथा शेष दस हजार रुपये बाद में देने की शर्त रखी गई। जिसके पश्चात ही नक्शा बे तैयार किए जाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। नेहरू मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच के उपरांत सोमवार को को आरोपित नेहरू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *