Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेएनवीयू बनेगा करियर-केंद्रित विश्वविद्यालय : केंद्र सरकार के साथ एमओयू

jodhpur

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (उत्तरी क्षेत्र) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री कार्यक्रम लागू किया जाएगा, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अधिसूचित है। यह समझौता कुलपति डॉ. (प्रो.) पीके शर्मा की उपस्थिति में हुआ।

केंद्र सरकार की ओर से बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (उत्तरी क्षेत्र) के प्रतिनिधि मानस खवास तथा विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें कौशलयुक्त, रोजगार-योग्य और भविष्य के लिए तैयार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जेएनवीयू को करियर-केंद्रित विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करेगी। साथ उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को डिग्री के साथ-साथ संरचित औद्योगिक प्रशिक्षण, एक वर्ष तक की अप्रेंटिसशिप, सरकारी स्टाइपेंड तथा क्रेडिट आधारित कार्य-अनुभव प्रदान किया जाएगा। बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग उद्योगों के साथ प्रशिक्षण का समन्वय एवं निगरानी करेगा।

करियर परामर्श केंद्र के समन्वयक डॉ. निशांत गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. आशीष माथुर को अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *