Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जोधपुर की बेटी ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति के समक्ष दी प्रस्तुति

jodhpur

जोधपुर, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जोधपुर की बेटी फ्लोरिश टाक ने नई दिल्ली में आयोजित फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (एफडीडीआई) के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुति देकर राजस्थान का मान बढ़ाया। इस समारोह में देशभर के 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं, जबकि केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन एफडीडीआई को देश के कौशल और डिज़ाइन सेक्टर का सशक्त संस्थान बताया। बता दे कि जोधपुर की फ्लोरिश टाक ने पढ़ाई के साथ-साथ संगीत और गिटार के अपने हुनर को कभी पीछे नहीं छोड़ा। उनकी प्रस्तुति ने साबित किया कि अगर सपनों को मेहनत के साथ आगे बढ़ाया जाए, तो साधारण शुरुआत से भी असाधारण मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

इस आयोजन से यह स्पष्ट संदेश गया कि हर विद्यार्थी के भीतर एक अनोखा हुनर होता है, जिसे निखारकर वह किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। एफडीडीआई का उद्देश्य भी यही है कि हर बच्चा अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे आए और अपने हुनर से देश का नाम रोशन करे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *