Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, सड़क किनारे फैली दुकानों पर चला अभियान

दीपावली से पहले कोरबा यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, शारदा विहार चौक क्षेत्र में सड़क किनारे फैली दुकानों पर चला अभियान
दीपावली से पहले कोरबा यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, शारदा विहार चौक क्षेत्र में सड़क किनारे फैली दुकानों पर चला अभियान
दीपावली से पहले कोरबा यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, शारदा विहार चौक क्षेत्र में सड़क किनारे फैली दुकानों पर चला अभियान

कोरबा, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली त्योहार को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कोरबा यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने शारदा विहार चौक के पास सड़क के दोनों ओर फैले दुकानों के अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को सलाह दी।

त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने दुकानदारों से कहा कि वे अपने सामान को दुकान की सीमा के भीतर रखें ताकि सड़क पर आने-जाने वालों को परेशानी न हो। इस दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों को मौके पर चेतावनी भी दी कि यदि वे बार-बार सड़क पर कब्जा करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी डीके सिंह, यातायात थाना प्रभारी तेज यादव और नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी इम्तियाज ने किया। संयुक्त टीम ने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और शहर की साफ-सुथरी एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

अधिकारियों ने बताया कि दीपावली तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या या अव्यवस्था न हो।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *