Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जेपी नड्डा ने की रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को संसद भवन में रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात की। यह मुलाकात

स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं की चर्चा पर केंद्रित रही और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और रूस ने सभी के लिए सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

गुरुवार को मुलाकात के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एक्स पर कहा कि रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग एवं साझेदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *