
शिमला, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि 13 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत Himachal Pradesh की राजनीति की दिशा बदलने वाला साबित होगा.
उन्होंने कहा कि राजधानी शिमला में जिस तरह हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा, वह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि प्रदेश की जनता के मन का साफ संदेश था.
डॉ. बिंदल ने sunday को एक बयान में कहा कि Bihar में भाजपा और एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद नड्डा का यह पहला हिमाचल दौरा था. इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में जिस तरह का उत्साह, जोश और जनसमर्थन देखने को मिला, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि हिमाचल की जनता मौजूदा कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है और बदलाव चाहती है.
उन्होंने कहा कि इससे पहले 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे. उस कार्यक्रम में जनता का जो आक्रोश और असंतोष दिखाई दिया था, शिमला में 13 दिसंबर को आयोजित विशाल स्वागत समारोह उसी की अगली कड़ी है. इन दोनों आयोजनों से साफ संकेत मिलते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दिन अब ज्यादा नहीं बचे हैं.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में तथ्यों के साथ कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार Himachal Pradesh के विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं को ठीक से लागू न कर जनता के हितों को नुकसान पहुंचा रही है.
डॉ. बिंदल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और आयोजकों को बधाई दी. उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ किन्नौर, स्पीति, आनी और करसोग से पहुंचे कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार जताया. साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया और यह संदेश दिया कि हिमाचल में बदलाव की लहर तेज हो चुकी है.
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
