को आपरेटिव बैक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष बने अजय बर्मन

वाराणसी, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में कोआपरेटिव बैक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में प्रांत की कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अजय बर्मन सहारनपुर अध्यक्ष, शेषनाथ यादव व योगेन्द्र सिंह पीलीभीत उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह महामंत्री, नागेन्द्र कुमार सिंह मेरठ उपमंत्री, नायब सिंह वाराणसी, धर्मेन्द्र तिवारी रायबरेली, अरविन्द कुमार सिंह हरदोई, सहायक महामंत्री बनाए गए। इसी तरह ईश्वर सिंह चौहान मुजफ्फरनगर संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार अयोध्या कोषाध्यक्ष, मिलेन्द्र कुमार सिंह मण्डलीय मंत्री वाराणसी सहित 18 मण्डलीय मंत्री एवं संतोष सोनकर वाराणसी, विजय कृष्ण यादव गाजीपुर सहित कुल 44 लोग कार्यकारणी के सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव के बाद नवीन कार्यकारणी की बैठक हुई,जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र



