Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

कलियुगी पुत्र ने की मां पर किया फावड़ा से प्रहार, माैत

प्रतीकात्मक

फिरोजाबाद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को कलियुगी पुत्र ने फावड़ा से प्रहार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत गांव बोहरनपुर निवासी मिथलेश का मंगलवार को पुत्र हर्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि पुत्र हर्ष ने मां मिथलेश पर फावड़े से प्रहार कर दिया। मिथलेश के सिर में फावड़ा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मिथलेश की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका के भतीजे आकाश ने सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी व थाना नारखी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतका के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हत्यारोपी हर्ष की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है।

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मिथलेश पर उसके ही पुत्र हर्ष ने फावड़ा प्रहार किया है। गंभीर रूप से घायल मिथलेश की मृत्यु हुई है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित हर्ष की तलाश में पुलिस टीम का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आया है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *