Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

धामी जी के नेतृत्व में 27 में फिर खिलेगा कमल: चौहान

उत्तरकाशी, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के लगातार तीसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार चिन्यालीसौड़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया ।

चौहान ने कहा कि वह तीसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने के बाद पहली बार चिन्यालीसौड़ में आए हैं, और कार्यकर्ताओं का जुनून देखकर मंत्रमुग्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में भाजपा धाकड़ सी एम धामी के नेतृत्व में सभी 70 विधानसभाओं में परचम लहराएगी। चौहान ने अपने स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सियासत इन दिनों एक नए मोड पर है।

धाकड़ धामी की मजबूत सोच के चलते 29 सितंबर का दिन उत्तराखंड की राजनीति और युवाओं के संघर्ष के इतिहास में दर्ज हो गया है इसी दिन धामी अचानक युवाओं के धरना स्थल पर पहुंचे थे और बेरोजगार युवाओं की मांग मानते हुए सीबीआई जांच की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा युवाओं के साथ है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *