Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बयान पर कमलनाथ ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी के असली इरादे सामने आए

कमलनाथ

भाेपाल, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत के एक बयान ने राजनीतिक गलियाराें में सियासी भूचाल मचा दिया है। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में नाम जुड़वाने का अनुरोध करते हुए कहा कि जो लोग इसमें नाम नहीं जुड़वाएंगे उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य सुविधाएं मिलना बंद हो जाएंगी। मंत्री के बयान पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बीजेपी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा हैं।

कमलनाथ ने शुक्रवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा SIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी के असली इरादे अब सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को सीधी धमकी दी है कि जिनके नाम SIR में शामिल नहीं होंगे, उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और आधार कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार से मिलने वाली सुविधाएँ समाप्त कर दी जाएंगी।

उन्हाेंने कहा कि राजपूत के बयान से स्पष्ट है कि पहले भाजपा लोगों का राशन बंद करेगी। उसके बाद मुफ़्त इलाज, किसानों को खाद, महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना का पैसा, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और दूसरी सभी सुविधाएँ जो एक नागरिक को मिलनी चाहिए, वे भाजपा छीनना चाहती है। ज़ाहिर है कि आज यह राशन पानी ख़त्म करने की बात कर रहे हैं और जल्द ही यह आरक्षण ख़त्म करने की बात भी करने लगेंगे।पूर्व सीएम ने आगे कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी शुरू से ही SIR को लेकर देश की जनता को आगाह कर रहे हैं। अब बिलकुल साफ़ हो गया है कि भाजपा एक तरफ़ वोटचोरी के ज़रिए अपनी सरकार बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ़ भारतीय नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है।

कमलनाथ ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता को एक बार फिर से ग़ुलाम बनाने की कोशिश है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य सभी दलों और देश की जनता को इसके ख़िलाफ़ कमर कस लेनी चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *