Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांगड़ा वैली कार्निवाल : रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने जीता विंटर कप फुटबॉल

विजेता टीम के साथ उपायुक्त कांगड़ा।

धर्मशाला, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

कांगड़ा वैली कार्निवाल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने पालमपुर फुटबॉल एसोसिएशन को 3-1 से हराया। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई।

समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, आईएएस तथा अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार, आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

फाइनल मुकाबले में रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने पालमपुर फुटबॉल एसोसिएशन को 3–1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता टीम को 75 हजार की नकद राशि प्रदान की गई।

समापन समारोह के दौरान फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने माननीय अतिथियों, जिला प्रशासन, फुटबॉल एसोसिएशन के सभी सदस्यों, मैच अधिकारियों, मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए यादगार रहा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *