Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : कलेक्टर जनदर्शन में करण और मीना को मिला व्हीलचेयर

कोरबा : जनदर्शन में करण और मीना को मिला व्हीलचेयर, कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए

कोरबा 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में आज साेमवार काे कलेक्टर जनदर्शन के दौरान ग्राम पोटापानी, जनपद पंचायत पाली के निवासी करण श्रीवास एवं मीना श्रीवास द्वारा व्हीलचेयर की मांग प्रस्तुत की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के समक्ष अपनी आवश्यकता रखते ही मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया। समाज कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग तथा अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सयुंक्त कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज की उपस्थिति में दोनों हितग्राहियों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। कलेक्टर जनदर्शन में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आमनागरिको की समस्याओं को सुना गया।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *